सफाई अपनाए ओर बीमारी को दूर भगाए : वर्षा
बुधवार, 26 अगस्त 2026
Comment
साहिबगंज संवाददाता।
सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत सकरूगढ़ वार्ड नंबर 19 वार्ड पार्षद वर्षा कुमारी ने अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में दर्जनों बच्चों के बीच डिटोल हैंड वॉश व साबुन और चॉकलेट का वितरण किया। वही वार्ड पार्षद वर्षा कुमारी ने बच्चों व उनके अभिभावकों से कहा कि बरसात तक पानी उबाल कर ढक्कर रखे और वही बच्चे को पानी पिलाए, भोजन करने ओर कुछ भी खाने से पहले साबुन या हैंड वॉश से हाथ अच्छे से धोकर खाए, खेल कूद के बाद हाथ पैर साबुन से अच्छे से धोए, घर के आसपास साफ सुथरा रखे, कूड़ा कचरा डस्टबिन या घर घर कूड़ा कचरा उठाने वाले को दे, अपने घर व आसपास जल जमाव होने ना दे, जल जमाव होने से मच्छर मक्खी पनपता है। वही सभी को सफाई अपनाने बीमारी भगाने की अपनी की। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र सहिया - सहायिका, बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
0 Response to "सफाई अपनाए ओर बीमारी को दूर भगाए : वर्षा"
एक टिप्पणी भेजें