-->
जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने बिल पास किया: अरुण सिंह

जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने बिल पास किया: अरुण सिंह

 साहेबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह के आवासीय परिसर में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ,  केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम,  केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा शामिल हुए। 
 झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक बिल से झारखंड की मंईंयां सम्मान योजना अबुआ आवास योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने यह बिल पास किया है। सभी कार्यकर्ता से अपील है बूथ स्तर तक इस झारखंड विरोधी विधेयक बिल को बताने का कार्य करें। ओर 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन मे आने हेतु आग्रह करेंगे।

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम , केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के विकास को रोकने के लिए MMDR संशोधन विधेयक बिल पास किया है। इसका झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध करती है। आगामी 7 सितंबर को झामुमो साहेबगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। इसी तत्वाधान में सभी प्रखंडों में इसकी संपूर्ण तैयारी व्यापक रूप से की जा रही है। आप सभी जन जागरण अभियान करते हुए सभी बूथ स्तर तक आम जनता को इस काला कानून के बारे बतलाएंगे ओर 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन आने के लिए आमंत्रित करेंगे।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह, प्रखंड सचिव समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

0 Response to "जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने बिल पास किया: अरुण सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4