-->
हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूट का 18 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूट का 18 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार



बलियापुर: बिरसा पेट्रोल पंप, हीरक मोड़ के पास हथियार के बल पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई करीब 80 हजार रुपये नकद, नकली हथियार और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।

सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो ने गुरुवार को बलियापुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23-24 सितंबर की मध्य रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को हथियार दिखाकर 80 हजार रुपये लूट लिए थे और फरार हो गए थे। इस संबंध में बलियापुर थाना में कांड संख्या 161/2026 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख अमन (24), निवासी गायडेहरा, थाना गोविंदपुर और विपुल सिंह (23), निवासी बिरसा पेट्रोल पंप के पास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे-प्लास्टिक से बनी नकली गन, हल्की नीली बरसाती, लूटी गई करीब 80 हजार रुपये नकद, काले रंग की होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल (JH-10DD-9678) और इंडियन ऑयल का कैश बैग बरामद किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अलावा शिव शंकर उरांव, महेश्वर महतो, आरक्षी महेंद्र यादव और दिनेश रजवार शामिल रहे।

0 Response to "हथियार के बल पर पेट्रोल पंप लूट का 18 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4