-->
सिन्दरी में विद्यापति परिषद द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन सम्पन्न, 21 वर्षों से अनवरत जारी है परंपरा

सिन्दरी में विद्यापति परिषद द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन सम्पन्न, 21 वर्षों से अनवरत जारी है परंपरा


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिन्दरी: सिन्दरी स्थित विद्यापति परिषद में पूर्व की भांति इस वर्ष भी भगवान महादेव का महारुद्राभिषेक पूजन विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। यह पावन परंपरा पिछले 21 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।

पूजा में कुल 11 यजमान एक साथ बैठे। मुख्य पुजारी डॉ. भास्कर झा के साथ विष्णु कांत मिश्रा और धीरज ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। यजमानों में विभाष कुमार ठाकुर, रबिन्द्र मिश्रा, संगीत कुमार ठाकुर, अभिराम मिश्रा, लाल कांत झा, जय कुमार मिश्रा, अवधेश पाठक, मुरारी मिश्रा और सौरभ कुमार मिश्रा शामिल थे।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष राज गोविन्द झा, महासचिव संजय कुमार झा, सचिव नीरज मोहन झा, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ठाकुर, हेमंत कुमार ठाकुर, राकेश कुमार सुमन, संरक्षक मदन मोहन झा, अजीत कुमार मिश्रा, डी सी चौधरी के साथ महेंद्र झा, अरुण झा, अशोक झा, सुनील झा, छोटका बौआ, संजय सिन्हा, पंकज सिंह, राजेश कुमार साह और नितेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं धनबाद विद्यापति परिषद से एस के झा और वरुण झा भी विशेष रूप से पूजा में शामिल हुए।

पूजा में महिला मंडली की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसमें नीलम ठाकुर, विनीता ठाकुर, सुजाता झा, रंजीता ठाकुर, निरु झा, लक्ष्मी झा, मिली मिश्रा, अंजना सिन्हा, पूजा झा, रश्मि ठाकुर, रेणु देवी, उषा झा, आशा झा, मणिमाला झा, मालती झा, सुशीला देवी, निमिका ठाकुर और पूनम देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

0 Response to "सिन्दरी में विद्यापति परिषद द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन सम्पन्न, 21 वर्षों से अनवरत जारी है परंपरा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4