ECL ऑडिटोरियम में SC-ST-OBC काउंसिल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, कई अहम प्रस्ताव पारित
बुधवार, 16 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी/आसनसोल : ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एम्पलाइज कोआर्डिनेटिव काउंसिल का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन मंगलवार को ECL के श्रीपुर एरिया स्थित सतग्राम ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
काउंसिल के महासचिव मदन प्रसाद ने बताया कि बाबा साहेब के मूलमंत्र "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के साथ आयोजित इस अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अधिवेशन में दो बड़े फैसले लिए गए। पहला, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिए एक प्रस्ताव (बिल) पारित किया गया। दूसरा, सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों को मैनेजमेंट द्वारा प्रमोशन और अन्य सुविधाओं से वंचित किए जाने के मुद्दे पर काउंसिल ने निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एससी सदस्य डॉ. संजय ने कर्मचारियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
सिंदरी-धनबाद क्षेत्र से सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी अधिवेशन में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसिल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 Response to "ECL ऑडिटोरियम में SC-ST-OBC काउंसिल का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, कई अहम प्रस्ताव पारित"
एक टिप्पणी भेजें