लाइट सिंदरी ने कुसमाटांड़ स्कूल में चलाया 'सक्षम' अभियान, छात्राओं को दी पीसीओएस-पीसीओडी की जानकारी
शनिवार, 26 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी : बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित स्वयंसेवी संगठन 'लाइट सिंदरी' ने शुक्रवार को कुसमाटांड़ स्थित प्रोपोज्ड हाई स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम 'सक्षम' का आयोजन किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) के लक्षण, कारण तथा खान-पान और जीवनशैली से जुड़े बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मासिक धर्म स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा हुई।
सत्र के दौरान छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और इसके सही उपयोग के बारे में बताया गया। संवादात्मक सत्र में छात्राओं ने खुलकर सवाल पूछे।
यह कार्यक्रम गोपाली यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में केंद्र समन्वयक लकी कुमार और रूबी शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मौके पर कैलाश गोस्वामी, सौरभ कुमार, ऋषभ अग्रवाल, कुमारी मुस्कान, नेहा कुमारी, रुपेश कुमार, शुभम सिंह और काजल कुमारी उपस्थित थे।
0 Response to "लाइट सिंदरी ने कुसमाटांड़ स्कूल में चलाया 'सक्षम' अभियान, छात्राओं को दी पीसीओएस-पीसीओडी की जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें