सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया सरेंडर, अदालत से मिली जमानत
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी: 25 सितंबर: बलियापुर थाना कांड संख्या 143/22 से जुड़े एक मामले में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को धनबाद की स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
विधायक धनबाद के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में उपस्थित हुए थे। मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका कश्यप की अदालत में हुई। अदालत ने विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
इस दौरान विधायक ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे न्यायिक प्रक्रिया का पालन करेंगे।
0 Response to " सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया सरेंडर, अदालत से मिली जमानत"
एक टिप्पणी भेजें