HURL सिंदरी में कृषि छात्रों ने समझी यूरिया निर्माण की प्रक्रिया
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), धनबाद के मार्गदर्शन में शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL), सिंदरी में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भ्रमण में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रांची तथा आर.एन.टी. कृषि महाविद्यालय, देवघर के छात्र शामिल हुए।
छात्रों ने संयंत्र का भ्रमण कर यूरिया निर्माण की प्रक्रिया, कच्चे माल की व्यवस्था, उत्पादन के विभिन्न चरणों, आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को नजदीक से समझा।
इस अवसर पर HURL सिंदरी के अधिकारियों ने छात्रों को संयंत्र की कार्यप्रणाली और पर्यावरण अनुकूल उत्पादन व्यवस्था की जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, धनबाद के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, आर.एन.टी. कृषि महाविद्यालय, देवघर के सहायक प्राध्यापक-सह-कनिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश कुमार सहित HURL सिंदरी के अधिकारी उपस्थित थे।
0 Response to " HURL सिंदरी में कृषि छात्रों ने समझी यूरिया निर्माण की प्रक्रिया"
एक टिप्पणी भेजें