-->
सिंदरी में लगेगा कोयले से खाद बनाने का प्लांट, सीआईएल और हर्ल के बीच समझौता

सिंदरी में लगेगा कोयले से खाद बनाने का प्लांट, सीआईएल और हर्ल के बीच समझौता


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
 धनबाद :देश को खाद के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) ने सिंदरी स्थित हर्ल कारखाने में कोयला गैसीकरण आधारित अमोनिया-यूरिया प्लांट लगाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस परियोजना के तहत देसी कोयले से सिन्थेसिस गैस बनाकर उससे अमोनिया और यूरिया का उत्पादन किया जाएगा। इससे विदेशी नेचुरल गैस और आयातित खाद पर निर्भरता कम होगी।

MoU पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इनमें CIL के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट), HURL के वाइस चेयरमैन एवं CIL के कार्यकारी निदेशक, HURL के प्रबंध निदेशक, डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती तथा CIL और HURL के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

यह सहयोग संसाधनों के बेहतर उपयोग, ऊर्जा सुरक्षा और खाद में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कभी खाद कारखाने के लिए मशहूर रहा सिंदरी एक बार फिर देश की खाद सुरक्षा का केंद्र बनने जा रहा है।

0 Response to "सिंदरी में लगेगा कोयले से खाद बनाने का प्लांट, सीआईएल और हर्ल के बीच समझौता"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4