-->
रक्तदान कर मिंटू गिरी ने बचाई प्रसुता की जान, तीसरी बार किया रक्तदान

रक्तदान कर मिंटू गिरी ने बचाई प्रसुता की जान, तीसरी बार किया रक्तदान

पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य और श्री राम कॉलोनी निवासी मिंटू गिरी ने गुरुवार को रक्तदान कर एक प्रसुता की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही मिंटू गिरी ने बिना समय गंवाए पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचकर अपना रक्तदान किया।

सत्य सनातन संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने बताया कि किताझोर निवासी ज्योति देवी पाकुड़ के निजी चिकित्सालय में इलाजरत हैं। वह प्रसुता हैं और उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। ज्योति देवी के परिजनों ने रक्त की जरूरत को लेकर सत्य सनातन संस्था से संपर्क किया। संस्था ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने सदस्य मिंटू गिरी से संपर्क किया।

मिंटू गिरी ने रक्त की महत्ता को समझते हुए तत्काल रक्तदान करने का निर्णय लिया और पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से प्रसुता को आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिली।

रक्तदाता मिंटू गिरी ने कहा कि यह उनका तीसरा रक्तदान है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आगे बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से बढ़कर कोई ऐसा कार्य नहीं है, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में मदद मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े।

मौके पर रक्त अधिकोष में कार्यरत कर्मचारी नवीन कुमार और पीयूष कुमार उपस्थित रहे।

0 Response to "रक्तदान कर मिंटू गिरी ने बचाई प्रसुता की जान, तीसरी बार किया रक्तदान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4