19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों का विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने लिया जायजा
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Comment
महेशपुर : खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में प्रस्तावित 19 सितंबर के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने महेशपुर कल्याण छात्रावास परिसर स्थित धरना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर बन रहे पंडाल का जायजा लिया और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर झामुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने धरना स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, यातायात तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित करने पर भी विशेष जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि संसद ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को अगस्त में पारित किया था। संसद के आधिकारिक अभिलेख के अनुसार विधेयक लोकसभा से 12 अगस्त और राज्यसभा से 13 अगस्त को पारित हुआ तथा 17 अगस्त को राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अधिनियम के रूप में प्रकाशित हुआ।
इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड संगठन सचिव पप्पु अंसारी, मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, डार्फी शेख, बाबु शेख, बोकुल शेख, सुमन शेख, मोहर्रम शेख, नजरुल अंसारी, नजरुल शेख, अब्दुल मन्नान सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों का विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने लिया जायजा"
एक टिप्पणी भेजें