FCIL सिंदरी का बड़ा बयान: ₹6.50 की लीज दर पर भ्रम फैलाने वालों को प्रबंधन ने दिया करारा जवाब
गुरुवार, 3 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी : एफसीआईएल सिंदरी ने अपनी आवास नीति को लेकर चल रहे विवाद पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
प्रभारी एफ.सी.आई.एल. सिंदरी, विजय कुमार चौधरी के हस्ताक्षर से जारी इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लीज स्कीम के तहत आवासीय भाड़े के रूप में वर्तमान में लगभग ₹6.50/sq.ft प्रति माह की दर प्राप्त हो रही है। इसी को आधार बनाते हुए प्रबंधन ने अपने सभी यूनिटों में ₹6.50/sq.ft प्रति माह की दर 01.08.2026 से लागू कर दी है।
प्रबंधन ने कहा है कि सिंदरी में कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए यह अफवाह फैला रहे हैं कि यह दर दिल्ली मुख्यालय से अनुमोदित नहीं है। प्रबंधन ने इसे पूर्णतः असत्य बताया है।
विज्ञप्ति में साफ लिखा है कि यह दर FCIL के उच्च प्रबंधन द्वारा स्वीकृत है और सभी यूनिटों में एक समान रूप से लागू है।
अंत में प्रबंधन ने सभी आवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना किराया नियमित रूप से वर्तमान प्रचलित दर पर जमा करें।
0 Response to "FCIL सिंदरी का बड़ा बयान: ₹6.50 की लीज दर पर भ्रम फैलाने वालों को प्रबंधन ने दिया करारा जवाब"
एक टिप्पणी भेजें