सिंदरी FCIL कॉलोनी के किराए पर प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टीकरण
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी, 12 सितम्बर। FCIL सिंदरी के प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवासीय भाड़े को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में FCIL को लीज स्कीम के तहत आवासीय भाड़े के रूप में लगभग 6.50 रु प्रति वर्ग फीट प्रति माह की दर से राशि प्राप्त हो रही है। इसी को आधार बनाते हुए FCIL प्रबंधन ने अपने सभी यूनिटों में 6.50 रु Sq.ft. प्रति माह की दर लागू की है।
प्रबंधन ने बताया कि सिंदरी में कुछ लोगों द्वारा 2003 और 2023 की दरों का हवाला देकर कहा जा रहा है कि वर्तमान दर ज्यादा है, जो पूरी तरह से भ्रामक है।
सच्चाई यह है कि 2003 की स्कीम में Interest Free Refundable Security Deposit ली गई थी और 2023 की स्कीम में 21 साल का किराया Non-refundable के रूप में लिया गया था। जबकि वर्तमान स्कीम में किसी प्रकार की Security Deposit नहीं ली जा रही है, इसलिए वर्तमान दर पुरानी स्कीमों के समकक्ष ही है।
FCIL प्रबंधन ने सभी निवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना किराया वर्तमान प्रचलित दर पर नियमित रूप से जमा कराएं।
0 Response to "सिंदरी FCIL कॉलोनी के किराए पर प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टीकरण"
एक टिप्पणी भेजें