हर्ल सिंदरी ने स्वच्छता पखवाड़ा के 11वें दिन स्कूली बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के 11वें दिन हर्ल सिंदरी प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुक्रवार को स्थानीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरणीय स्थिरता, हरियाली और प्राकृतिक परिवेश की सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करना था। इस दौरान छात्रों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवीपी-मेंटेनेंस नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर हर्ल के अधिकारी हरपाल सिंह, शिवराम चिल्ला कुड़ी, मनीष कुमार, शिवराम चिल्ला कुसमी, ऐश्वर्या सिंह, दुर्गेश कुमार, सैयद मंजूर अली, मनीष लखन पाल, अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी और विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
0 Response to "हर्ल सिंदरी ने स्वच्छता पखवाड़ा के 11वें दिन स्कूली बच्चों के साथ किया वृक्षारोपण"
एक टिप्पणी भेजें