-->
सिंदरी में FCIL के पुराने बिजली कार्यालय पर चला बुलडोजर, राजनीतिक कब्जे की कोशिश नाकाम

सिंदरी में FCIL के पुराने बिजली कार्यालय पर चला बुलडोजर, राजनीतिक कब्जे की कोशिश नाकाम



सिंदरी : रोराबंध में SBI के समीप स्थित FCIL के पुराने विद्युत कार्यालय को गुरुवार को FCIL प्रबंधन ने ध्वस्त कर दिया।

बताया जाता है कि पहले सिंदरी शहर की विद्युत आपूर्ति FCIL के  उपकरण के माध्यम से होती थी। अब झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने शहर में अपनी स्वतंत्र विद्युत व्यवस्था कायम कर ली है और उसका खुद का पावर सप्लाई चालू हो गया है। इसी कारण FCIL द्वारा शहर में लगे अपने विद्युत उपकरणों को हटाया   जा रहा है और कार्यालयों को खाली किया जा रहा है।

इसी क्रम में रोराबंध स्थित पुराना कार्यालय   खाली हुआ। कार्यालय खाली होते ही उस पर कब्जा जमाने की होड़ लग गई। पहले सिंदरी नगर कांग्रेस ने वहां झंडा गाड़कर कब्जे की कोशिश की, फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना झंडा लगाया और उसके बाद जनता मजदूर संघ ने भी अपना बैनर टांग दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही सिंदरी प्रशासन और FCIL प्रबंधन हरकत में आया और अपना पावर दिखाते हुए अतिक्रमण के इरादे को विफल करने के लिए पूरे भवन को ही ध्वस्त कर दिया।


0 Response to "सिंदरी में FCIL के पुराने बिजली कार्यालय पर चला बुलडोजर, राजनीतिक कब्जे की कोशिश नाकाम"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4