-->
धनबाद में गरजे माले विधायक: खान-खनिज विधेयक 2026 कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने की साजिश, वापस लो

धनबाद में गरजे माले विधायक: खान-खनिज विधेयक 2026 कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने की साजिश, वापस लो



धनबाद: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में भाकपा-माले ने बुधवार को धनबाद में जनआक्रोश रैली निकाली। जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक निकली रैली में हजारों मजदूर, किसान और विस्थापित शामिल हुए। "खनिज हमारा, कानून तुम्हारा नहीं चलेगा" के नारों से शहर गूंज उठा।
रैली में मोदी, अडानी, अंबानी के खिलाफ आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसका नेतृत्व तपन मल्लिक ने किया।

नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना
रैली को संबोधित करते हुए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा, "यह जनसैलाब सबूत है कि जनता अब अपने संसाधनों पर डाका बर्दाश्त नहीं करेगी। यह विधेयक स्थानीय लोगों को बेदखल कर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। सदन से सड़क तक इसका विरोध होगा।"

पूर्व विधायक विनोद सिंह (बगोदर) ने कहा कि चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाया जा रहा है और किसान आज भी MSP की कानूनी गारंटी के लिए भटक रहा है। इन्हें तुरंत रद्द किया जाए।

पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा, "धनबाद ने दशकों तक कोयला दिया, बदले में मिला भू-धसान, प्रदूषण और विस्थापन। बिना सुरक्षित पुनर्वास के किसी को जमीन से नहीं हटने देंगे।"

जिला प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने इसे निर्णायक लड़ाई का आगाज बताते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आर्थिक नाकेबंदी और अनिश्चितकालीन चक्का जाम होगा।

चार सूत्री मुख्य मांगें:
1. खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 वापस लो।
2. मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करो।
3. किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दो।
4. भू-धसान विस्थापितों का सुरक्षित और पक्का पुनर्वास करो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव बिन्दा पासवान और संचालन नगर सचिव विजय पासवान ने किया। मंच से केंद्रीय कमेटी सदस्य नीरज कुमार, आगम राम, आनंदमई पाल, कार्तिक प्रसाद, सुभाष चटर्जी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन रामजी यादव ने किया।

रैली में कृष्णा सिंह, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मलिक, बादल बावरी, सीमा पासवान, समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "धनबाद में गरजे माले विधायक: खान-खनिज विधेयक 2026 कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने की साजिश, वापस लो"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4