सिंदरी: FCIL के मनमाने लीज रेट पर कुँवर सिंह समिति का फूटा गुस्सा, 2002 वाला रेट लागू करने की मांग
बुधवार, 9 सितंबर 2026
Comment
सिंदरी : FCIL प्रबंधन द्वारा आवासीय क्वार्टरों के लीज रेट में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सिंदरी वासियों में भारी आक्रोश है। इसी को लेकर बाबू कुँवर सिंह समिति ने FCIL सिंदरी के यूनिट इंचार्ज विजय चौधरी को ज्ञापन सौंपकर फैसले को वापस लेने की मांग की है।
समिति के महासचिव कांति सिंह,
दिनेश सिंह पूर्व पार्षद सह जिला संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ
और कुन्दन सिंह ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा।
समिति का कहना है कि प्रबंधन पहले 34 पैसे प्रति वर्ग फीट की दर से लीज वसूलता था, जिसे 2002 में बढ़ाकर 2 रुपये कर दिया गया। अब प्रबंधन ने इसे सीधे 6.50 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति माह कर दिया है, जो न्यायसंगत नहीं है। सिंदरी में रोजगार का कोई साधन नहीं है और यहां रहने वाले अधिकांश लोग 75 से 80 वर्ष के बुजुर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
समिति ने मांग की है कि बोकारो SAIL की तर्ज पर सिंदरी में भी 33 वर्षों के लिए पुराने दर पर ही लीज का नवीनीकरण किया जाए। साथ ही धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्थलों और मार्केट का किराया भी पुरानी दर पर ही रखा जाए।
समिति ने कहा कि 1955-60 में निर्मित इन क्वार्टरों का मूल्य अब शून्य है और 2002 के बाद से इनका कोई मेंटेनेंस भी नहीं हुआ है। ऐसे में 2002 वाला रेंट ही लागू रखा जाए।
अंत में समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो सिंदरी की जनता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
0 Response to "सिंदरी: FCIL के मनमाने लीज रेट पर कुँवर सिंह समिति का फूटा गुस्सा, 2002 वाला रेट लागू करने की मांग"
एक टिप्पणी भेजें