-->
दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, दो दिन बाद सिंदरी बस्ती में मिला

दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, दो दिन बाद सिंदरी बस्ती में मिला





सिंदरी: जितिया पर्व पर नहाए-खाए के दौरान दामोदर नदी में बही 16 वर्षीय किशोरी का शव दो दिन बाद रविवार सुबह बरामद कर लिया गया।

घटना शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 सुबह करीब 8:30 बजे सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद मोहलबनी घाट की है। स्नान के दौरान तेज बहाव में 15-16 वर्षीय किशोरी बह गई थी। वह मूल रूप से बिहार के आरा की रहने वाली थी और लोदना में अपने ननिहाल आई हुई थी। उसे बचाने के लिए उसके मामा ने भी नदी में छलांग लगाई थी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

शुक्रवार को पुलिस, स्थानीय लोग और गोताखोरों ने घंटों तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली थी। रात होने पर अभियान रोकना पड़ा था। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम द्वारा भी व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।


रविवार सुबह करीब 7 बजे सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों ने नदी में एक शव को तैरते हुए देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान किशोरी के रूप में की। झरिया अंचल प्रशासन की देखरेख में शव को नदी से बाहर निकाल कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि दामोदर नदी के इस घाट पर हर साल कई हादसे होते हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है।

0 Response to "दामोदर नदी में डूबी 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद, दो दिन बाद सिंदरी बस्ती में मिला"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4