-->
सिंदरी दुबे अखाड़ा में भक्ति और शक्ति का महापर्व, वेद प्रकाश ओझा की अगुवाई में 73 साल पुरानी महावीर पूजा संपन्न

सिंदरी दुबे अखाड़ा में भक्ति और शक्ति का महापर्व, वेद प्रकाश ओझा की अगुवाई में 73 साल पुरानी महावीर पूजा संपन्न



सिंदरी : धनबाद जिले के सिंदरी स्थित रोड़ाबांध का ऐतिहासिक दुबे अखाड़ा आज एक बार फिर भक्ति, शक्ति और परंपरा का संगम बना। विजयादशमी के पावन पर्व पर यहां कलयुग के आराध्य भगवान महावीर( हनुमान जी) की पूजा पूरे वैदिक विधान से संपन्न हुई।

कार्यक्रम का आयोजन जनता मजदूर संघ सिंदरी शाखा के सचिव वेद प्रकाश ओझा के द्वारा कराया गया, जबकि कुशल संचालन पवन ओझा ने किया।

73 साल पुरानी है परंपरा
बताते चलें कि इस अखाड़े में महावीर( हनुमान जी) की पूजा की शुरुआत 1952 में स्वर्गीय बलराम दुबे और दिल पाल दुबे ने की थी। कालांतर में स्वर्गीय वृजनंदन ओझा ने इसे आगे बढ़ाया। आज उनके सुपुत्र वेद प्रकाश ओझा और पवन ओझा पूरे समाज को एक माला में पिरोते हुए इस विरासत को जीवित रखे हुए हैं। इस आयोजन की अध्यक्षता बीते एक दशक से हरिश्चंद्र दुबे, नंदा दुबे और आदित्य दुबे कर रहे हैं।
वैदिक मंत्रोच्चार और कुश्ती दंगल बना आकर्षण
आज के आयोजन में आचार्य पंडित रामनारायण आचार्य तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई, जबकि यजमान के रूप में राधा कृष्ण दुबे ने संकल्प लिया। पूजा के पश्चात पारंपरिक शस्त्र पूजन और विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ।

दंगल में इन पहलवानों ने दिखाया दमखम
दंगल में अखाड़े के वरिष्ठ पहलवान नंदा दुबे, रमेश दुबे के साथ-साथ युवा पहलवान श्री राम दुबे, राहुल दुबे, राणा प्रताप सिंह, रोहित मंडल, दीपक ठाकुर, मोनू दुबे, दिवाकर ठाकुर, रोहित, मोहित, अभय, आशीष, सत्यम दुबे और उमाशंकर यादव ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक और मजदूर नेता
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने वेद प्रकाश ओझा के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी परंपराएं ही समाज को जोड़ती हैं।

इस मौके पर रमेश दुबे, दामोदर दुबे, दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, शैलेश सिंह, गुरचरण सिंह, अरविंद पाठक, मनोज मिश्रा, विजय सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, सोहन द्विवेदी, गणेश दुबे, सुशील दुबे, सुनील दुबे, सोहन दुबे, कुंदन सिंह उर्फ शेरू, पंकज सिंह, सूरज प्रसाद, संजय सिंह, संजू पांडेय,एवं भारी संख्या में सिंदरी के वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित रहे

0 Response to "सिंदरी दुबे अखाड़ा में भक्ति और शक्ति का महापर्व, वेद प्रकाश ओझा की अगुवाई में 73 साल पुरानी महावीर पूजा संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4