दुर्गा पूजा को लेकर आबकारी विभाग से बंदी की मांग
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी: दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्थानीय श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास संचालित शराब दुकानों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा के दौरान भीड़-भाड़ अधिक रहती है और महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में पंडालों में आते हैं, ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
उल्लेखनीय है कि -
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड आबकारी नीति के तहत धार्मिक स्थलों के समीप शराब दुकानों के संचालन को लेकर निर्धारित दूरी के मानक हैं। साथ ही प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया जाता रहा है।
स्थानीय लोगों ने जिला दंडाधिकारी, धनबाद से मांग की है कि इस विषय पर नियमानुसार जांच कर उचित निर्णय लिया जाए ताकि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
यह समाचार जनभावना और पिछले प्रशासनिक आदेशों के आधार पर प्रकाशित है, किसी व्यक्ति या दुकान विशेष पर आरोप नहीं है।
0 Response to " दुर्गा पूजा को लेकर आबकारी विभाग से बंदी की मांग"
एक टिप्पणी भेजें