-->
भारतीय डाक विभाग की राखी प्रतियोगिता में कार्मल की दक्षा वर्मा प्रथम

भारतीय डाक विभाग की राखी प्रतियोगिता में कार्मल की दक्षा वर्मा प्रथम

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: भारतीय डाक विभाग, धनबाद मंडल द्वारा आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता - 2026 में कार्मल स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा दक्षा वर्मा ने धनबाद प्रमंडल में सोमवार को प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में सिस्टर जेसिन्था और डाक विभाग के अधिकारी ने संयुक्त रूप से दक्षा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सिस्टर जेसिन्था ने कहा कि दक्षा प्रतिभाशाली और रचनात्मक छात्रा है। ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और रचनात्मक सोच विकसित करते हैं।

भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिसका उद्देश्य बच्चों में त्योहारों के प्रति सम्मान और डाक सेवा से जुड़ाव पैदा करना है। इस वर्ष जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। निर्णायक मंडल ने रंग संयोजन, मौलिकता और सांस्कृतिक संदेश के आधार पर दक्षा की राखी को सर्वश्रेष्ठ चुना।

दक्षा के पिताजी श्री देव कुमार वर्मा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में अधिकारी तथा माताजी डॉक्टर प्रियंका वर्मा बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान सिंदरी में प्राध्यापिका हैं।

0 Response to "भारतीय डाक विभाग की राखी प्रतियोगिता में कार्मल की दक्षा वर्मा प्रथम"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4