पूर्व विधायक आनंद महतो और विधायक चंद्रदेव महतो ने स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस।
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद/नेमरा: झारखंड की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद गमगीन है।झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की धर्मपत्नी स्व. रूपी सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।
इस दुःखद घड़ी में सिंदरी विधानसभा की आवाज बनने वाले दो जननेता, पूर्व विधायक आनंद महतो एवं वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो ने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर सीधे मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा पहुँचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेमरा पहुँचकर दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा, "रूपी सोरेन केवल एक परिवार की माता नहीं थीं, वे पूरे झारखंड की माँ थीं। उन्होंने दिशोम गुरु के संघर्ष के दिनों में परिवार को जिस धैर्य से संभाला, वह इतिहास है। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।"
वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "इस कठिन समय में हम सभी मुख्यमंत्री और पूरे सोरेन परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
स्व. रूपी सोरेन का जाना एक युग का अंत है। वे सादगी, ममता और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं।
0 Response to "पूर्व विधायक आनंद महतो और विधायक चंद्रदेव महतो ने स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढस। "
एक टिप्पणी भेजें