-->
फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने संतोष सिंह को दी बधाई

फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने संतोष सिंह को दी बधाई


सिंदरी, 20 अक्टूबर। फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने बुधवार को धनबाद महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान संतोष चौधरी ने संतोष सिंह को धनबाद महानगर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने और धनबाद ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने सही व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी है। संतोष सिंह के नेतृत्व में धनबाद में कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा।

उनके साथ धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और सेवा दल के पूर्णेंदु सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को  बधाई दी।

0 Response to "फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव संतोष चौधरी ने संतोष सिंह को दी बधाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4