शहरपुरा शिव मंदिर में विजयादशमी पर धू धूकर जला रावण
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी । सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में ऐतिहासिक रावण दहन समारोह में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का पुतला मंगलवार की शाम धू धूकर जला। इस आयोजन को देखने सिंदरी और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने जमावड़ा लगाया। शाम में मंदिर परिसर में लोग खचाखच भरे हुए थे।
दोपहर लगभग चार बजे शहरपुरा शिव मंदिर समिति ने जुलूस निकाला। इस जुलूस में राम, लक्ष्मण व हनुमान सहित वानर सेना रथ पर सवार होकर शामिल हुए। जुलूस शहरपुरा शिव मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण कर वापस शिव मंदिर लौटा। इस झंडा जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक हथियारों से लैस होकर प्रदर्शन कर रहे थे।
रावण दहन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, बीआईटी सिंदरी निदेशक डॉ पंकज राय, समाजसेवी लाल बाबू सिंह, कुंभनाथ सिंह, राजपूत विचार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष देवनाथ सिंह, गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री सोनू गिरी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह शामिल हुए। समारोह में समिति ने सभी उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। अतिथियों के साथ आयोजन समिति के सचिव दिनेश सिंह ने फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद आतिशबाजियों से समारोह में एक नयी उमंग की आभा देखने को मिली। लोगों के उत्साह के बीच राम रावण युद्ध का स्वांग रचा गया और राम का तीर रावण के पुतले के नाभि में लगते ही रावण का 65 फीट उँचा पुतला धू धूकर जल उठा।
रावण दहन समिति के आयोजन में मौके पर शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, बृजेश सिंह, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, रणधीर सिंह, सुरेश सिंह, सुग्रीव सिंह, प्रमोद सिंह, दीपक कुमार दीपू, गुड्डू सिंह, नकुल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राहुल सिंह, राजू पाण्डेय, राजू सिंह, मणीभूषण सिंह, संजय सिंह, गोपाल मुखर्जी, लोगेन हेम्ब्रम, पवन शर्मा, राहुल टुडू, रोहित सिंह, विश्वनाथ पाण्डेय शामिल हुए।
0 Response to "शहरपुरा शिव मंदिर में विजयादशमी पर धू धूकर जला रावण"
एक टिप्पणी भेजें