शील परिवार ने सजाया माता का दरबार, जोली छाबड़ा की आवाज पर झूमे भक्त।
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी : नार्थ हॉस्टल कॉलोनी, सिंदरी में अपार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य माता के जागरण का शुक्रवार रात्रि सफल आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूरा परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन का नेतृत्व प्रबोध शील, शम्पा शील, पायल शील एवं प्रियांजलि शील द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में पहुंचे सुप्रसिद्ध भजन गायक जोली छाबड़ा ने अपनी मधुर एवं ओजस्वी आवाज में एक से बढ़कर एक माता की भेंटें और भक्ति भजन प्रस्तुत कर पूरे प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। श्रोता रात भर जयकारों के बीच झूमते नजर आए।
भव्य रूप से सजे पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच पावन प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं दर्शनार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "माता रानी सब पर अपनी कृपा बरसाएं।"
0 Response to "शील परिवार ने सजाया माता का दरबार, जोली छाबड़ा की आवाज पर झूमे भक्त। "
एक टिप्पणी भेजें