सिंदरी में लगेगा कोयले से यूरिया बनाने का प्लांट, HURL की टीम दिल्ली में कर आई होमवर्क।
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी,: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) सिंदरी अब एक क्रांतिकारी तकनीक की ओर बढ़ रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 17वें गैसीफिकेशन इंडिया 2026 सम्मेलन में भाग लिया।
यह महत्वपूर्ण सम्मेलन मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा 22 और 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
सम्मेलन में कोयला गैसीफिकेशन की नवीनतम और उभरती तकनीकों, उनके संभावित उपयोगों और इसके कार्यान्वयन में आने वाली तकनीकी, परिचालन और आर्थिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सरकार की नीतियों, नियामक ढांचे और कोयला-से-यूरिया (Coal-to-Urea) एवं कोयला-से-रसायन (Coal-to-Chemicals) को बढ़ावा देने वाली प्रमुख पहलों पर भी गहन मंथन किया गया।
इस सम्मेलन से प्राप्त ज्ञान HURL सिंदरी में प्रस्तावित कोयला-से-यूरिया परियोजना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। यह कंपनी को सही तकनीक के विकल्पों का मूल्यांकन करने, उसकी तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता का आकलन करने और भविष्य की चुनौतियों को समझने में मदद करेगा।
0 Response to "सिंदरी में लगेगा कोयले से यूरिया बनाने का प्लांट, HURL की टीम दिल्ली में कर आई होमवर्क। "
एक टिप्पणी भेजें