योग प्रशिक्षण में बच्चों-किशोरों के स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों के प्रबंधन पर जोर
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Comment
पाकुड़ : आयुष विभाग की ओर से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को योग के विभिन्न आसनों और अभ्यासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ अस्थमा और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम तथा स्वास्थ्य प्रबंधन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को योग के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में आम लोगों को योग के प्रति जागरूक कर सकें और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।
0 Response to "योग प्रशिक्षण में बच्चों-किशोरों के स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों के प्रबंधन पर जोर"
एक टिप्पणी भेजें