-->
वाहन जांच अभियान में पुलिस सख्त, हेलमेट और जरूरी कागजात की हुई जांच

वाहन जांच अभियान में पुलिस सख्त, हेलमेट और जरूरी कागजात की हुई जांच

पाकुड़िया : पाकुड़िया थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए शुक्रवार शाम पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना के सामने, सिदो-कान्हू चौक समेत कई स्थानों पर दोपहिया वाहनों की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व एएसआई चंद्रानंद ठाकुर ने किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने वाहन चालकों के कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की।

जांच के दौरान एएसआई चंद्रानंद ठाकुर ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी वाहन चालकों की जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) समेत आवश्यक कागजात नहीं मिले, उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

0 Response to "वाहन जांच अभियान में पुलिस सख्त, हेलमेट और जरूरी कागजात की हुई जांच"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4