-->
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, अंतरराज्यीय अपराधियों पर रहेगी विशेष नजर

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, अंतरराज्यीय अपराधियों पर रहेगी विशेष नजर

महेशपुर : महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही अंतरराज्यीय अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

गोष्ठी में महेशपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता और पाकुड़िया थाना के एसआई कैला उरांव उपस्थित थे। पुलिस निरीक्षक ने बारी-बारी से सभी थानों में लंबित कांडों, अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी) से संबंधित लंबित मामलों तथा पूर्व से लेकर पिछले माह तक के सभी प्रकार के लंबित और प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा फरार आरोपितों की सूची तैयार कर उनका सत्यापन करने और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

पुलिस निरीक्षक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने पर जोर दिया। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

आगामी दुर्गापूजा और लक्ष्मीपूजा को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

0 Response to "लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, अंतरराज्यीय अपराधियों पर रहेगी विशेष नजर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4