रूपी सोरेन के निधन पर केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रों ने रखा दो मिनट का मौन
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
Comment
पाकुड़ : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर पूरे झारखंड में शोक की लहर है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की सुबह केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्यसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, शिबू सोरेन और रूपी सोरेन का विवाह 1 जनवरी 1962 को हुआ था। लंबे वैवाहिक जीवन के दौरान रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक संघर्ष और झारखंड आंदोलन से जुड़े सफर के दौरान भी उनकी भूमिका परिवार के स्तर पर महत्वपूर्ण रही।
बताया जाता है कि आंदोलन के दौरान जब शिबू सोरेन जेल गए थे, तब रूपी सोरेन ने महाजनों और दलालों का हंसुआ लेकर विरोध किया था। वह सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में भले ही अधिक नजर नहीं आती थीं, लेकिन परिवार और संघर्षपूर्ण दौर में उनकी भूमिका अहम रही।
रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय निजी क्षति है। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भी शोक का माहौल है।
0 Response to "रूपी सोरेन के निधन पर केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रों ने रखा दो मिनट का मौन"
एक टिप्पणी भेजें