-->
10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पाकुड़ : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
उपायुक्त ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, बच्चों के सर्वांगीण विकास और बाल विवाह उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक मॉड्यूल का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
वहीं, खेलो झारखंड 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, एडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "10 नव नियुक्त सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4