-->
एसआईआर को लेकर जबरदाहा पहुंचीं डीसी, मतदाताओं से किया सीधा संवाद

एसआईआर को लेकर जबरदाहा पहुंचीं डीसी, मतदाताओं से किया सीधा संवाद

हिरणपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जबरदाहा गांव पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर एसआईआर से संबंधित समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। साथ ही, उनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं, ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, एसडीओ साइमन मरांडी, लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार, हिरणपुर बीडीओ टुडू दिलीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
वहीं, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने एसआईआर, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, रात में दवा दुकानों के संचालन तथा सड़कों पर उड़ती धूल और गड्ढों जैसी स्थानीय समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। इन सभी मुद्दों पर उपायुक्त ने क्या कहा, सुनिए उनकी पूरी बात।

0 Response to "एसआईआर को लेकर जबरदाहा पहुंचीं डीसी, मतदाताओं से किया सीधा संवाद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4