-->
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट; उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश।  खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों और मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश। नदी घाटों और जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। 24x7 जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का होगा संचालन

लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट; उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश। खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों और मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश। नदी घाटों और जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। 24x7 जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का होगा संचालन



रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार  आदित्य रंजन द्वारा जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं छठ पूजा समितियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित जोखिम या आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।  

खतरनाक घाटों की पहचान एवं बैरिकेडिंग: धनबाद नगर निगम, चिरकुण्डा नगर परिषद, जिला पर्यटन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत खतरनाक घाटों व चिन्हित जलाशयों की पहचान करें। छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग और सुरक्षा-चिन्ह लगाना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही समितियों के माध्यम से पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की जाए।  

घाटों की साफ-सफाई एवं मार्ग व्यवस्था: सभी संबंधित निकायों और पदाधिकारियों को छठ घाटों व जलाशयों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक छठ घाट पर सामान्य प्रवेश एवं निकास मार्ग के साथ-साथ एक आपातकालीन वैकल्पिक मार्ग को अनिवार्य रूप से चिन्हित करने को कहा गया है।  

पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: सुरक्षा के दृष्टिकोण से नदी घाटों एवं जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।  

गोताखोर एवं मेडिकल टीम की तैनाती: जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला पर्यटन पदाधिकारी को सभी प्रमुख छठ घाटों व नदियों पर 'मत्स्य मित्र' एवं कुशल गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, सिविल सर्जन, धनबाद को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।  

प्रकाश व्यवस्था एवं 24 घंटे नियंत्रण कक्ष: महाप्रबंधक, झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL), धनबाद को छठ घाटों और वहां तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, अनुमण्डल पदाधिकारी, धनबाद द्वारा जिला स्तर पर 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष (Control Room) का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।  

यातायात, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा बल: वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद को सुगम यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों को चिन्हित कर वहां विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।  

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं छठ पूजा समितियों को उपरोक्त सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व मना सकें।  


0 Response to "लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट; उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश। खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों और मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश। नदी घाटों और जलाशयों के आसपास पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। 24x7 जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का होगा संचालन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4