पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत आयोजित, 45 मामलों का निष्पादन
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Comment
पाकुड़ : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में कुल नौ बेंचों का गठन किया गया।
लोक अदालत के दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 45 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं, पक्षकारों के बीच कुल 6 लाख 14 हजार 500 रुपये का समझौता कराया गया।
0 Response to "पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत आयोजित, 45 मामलों का निष्पादन"
एक टिप्पणी भेजें