-->
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में चला जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में चला जागरूकता अभियान

पाकुड़ : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पाकुड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाना था। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी नियमों और सावधानियों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करना चाहिए।
इसके अलावा सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने के प्रति भी जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।इस अभियान में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मोहम्मद अजहद अंसारी और अमित कुमार राम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

0 Response to "सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में चला जागरूकता अभियान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4