पांच साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रविवार, 1 नवंबर 2026
Comment
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा वर्ष 2021 में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी माहेश्वर पंडित को अमड़ापाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बासमती पंचायत के बासमती गांव निवासी माहेश्वर पंडित (करीब 23 वर्ष), पिता राम प्रसाद पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में अग्रसारित कर दिया।
मामले के अनुसार, माहेश्वर पंडित के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। यह वारंट सत्र वाद संख्या 141/26 से संबंधित है। उक्त मामला अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 18/21, दिनांक 16 मार्च 2021 से जुड़ा है। इस कांड में भारतीय दंड विधान की धारा 307, 504 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
0 Response to "पांच साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया"
एक टिप्पणी भेजें