-->
डी नोबिली सीएमआरआई के छात्रों ने लालमणि वृद्धा सेवाश्रम में मनाया सोशल सर्विस वीक

डी नोबिली सीएमआरआई के छात्रों ने लालमणि वृद्धा सेवाश्रम में मनाया सोशल सर्विस वीक






रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: डी नोबिली स्कूल, सीएमआरआई, धनबाद में सोशल सर्विस वीक के अवसर पर सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने लोहारबरवा टुंडी रोड स्थित लालमणि वृद्धा सेवाआश्रम  पहुंचकर बुजुर्गों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया और उनके साथ समय बिताकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव, बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले दादा-दादियों के लिए जग, स्टील की बाल्टी, गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा, दिया-बाती, मोमबत्ती तथा राशन सामग्री सहित आटा, चीनी, आलू, तेल और दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुएं दान की गईं।विद्यालय परिवार की ओर से बुजुर्गों के लिए विशेष नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। नाश्ते के बाद विद्यार्थियों और बुजुर्गों ने मिलकर भजन एवं अंताक्षरी का आनंद लिया। बच्चों की सहभागिता से वृद्धाश्रम का माहौल खुशनुमा और भक्तिमय हो गया। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए और उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या  तनुश्री, उपप्रधानाचार्य  सुभाषीष घोष, कोऑर्डिनेटर्स, लीगल एडवाइजर सुनील सिंह, शिक्षिका प्रतिभा सिन्हा, शिक्षक राज किशोर शर्मा सहित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल एवं कोषाध्यक्ष ओंकार मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की तैयारियों में सुबोल और शांति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में नौशाद गद्दी एवं डॉ. डी. शरण ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Response to "डी नोबिली सीएमआरआई के छात्रों ने लालमणि वृद्धा सेवाश्रम में मनाया सोशल सर्विस वीक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4