-->
जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित, टीएससी क्लब दाड़दाहा बना चैंपियन

जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित, टीएससी क्लब दाड़दाहा बना चैंपियन



बलियापुर: सुवरिया गांव में जयहिंद क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बड़े ही रोमांचक अंदाज में शुक्रवार को  संपन्न हुआ।

फाइनल मुकाबले में टीएससी क्लब दाड़दाहा ने जूनियर स्टूडेंट क्लब निचितपुर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।

मुख्य अतिथि जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं और जनता मजदूर संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा।

विशिष्ट अतिथि जनता मजदूर संघ के सिंदरी शाखा सचिव  वैद प्रकाश औझा  ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर पंसस योगेश्वर मांझी, सोपान कुमार महतो, अजीत मल्लिक, नीलकमल महतो, विष्णु महतो, किशोर महतो, बबलू महतो, फूलचंद महतो, कार्तिक महतो, दिनेश महतो, निर्मल राय, निरंजन राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Response to "जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित, टीएससी क्लब दाड़दाहा बना चैंपियन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4