उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो
सोमवार, 16 नवंबर 2026
Comment
सिंदरी । अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान भास्कर को व्रतियों द्वारा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चल रहे महापर्व छठ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
शहरपुरा शिव मंदिर में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे। उन्होंने सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार और शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर पूरे सिंदरी विधानसभा की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि छठ महापर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, पारिवारिक परंपरा और जनसरोकारों का भी प्रतीक है। महापर्व छठ आस्था, अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देता है।
मौके पर बृजेश सिंह, कामेश्वर सिंह, राजीव मुखर्जी सहित व्रती शामिल थे।
0 Response to "उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो"
एक टिप्पणी भेजें