-->
सिंदरी पहुंचे हर्ल एमडी डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, किया प्लांट का निरीक्षण, एफएआई अवार्ड पर काटा केक

सिंदरी पहुंचे हर्ल एमडी डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, किया प्लांट का निरीक्षण, एफएआई अवार्ड पर काटा केक





रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने 19 नवंबर 2026 को सिंदरी इकाई का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की और फिर प्लांट का भ्रमण कर परिचालन प्रदर्शन और प्रगति का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक में हुई परिचालन की समीक्षा

बैठक में उत्पादन, सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. मोहंती ने परिचालन में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए बिजनेस यूनिट हेड और पूरी सिंदरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंदरी की टीम ने प्रतिबद्धता को उत्कृष्टता में बदलकर दिखाया है।

सीसीआर में काटा गया जश्न का केक

दौरे का सबसे यादगार पल सेंट्रल कंट्रोल रूम (सीसीआर) में देखने को मिला, जहां सिंदरी इकाई को वर्ष 2025-26 के लिए एफएआई अवार्ड - Improvement in Overall Performance of a Company मिलने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया गया।

इस दौरान एमडी  ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि सिंदरी की टीम की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतीक है। उन्होंने कहा - “Together, turning commitment into excellence and milestones into lasting achievements!”



एफएआई अवार्ड देश के उर्वरक उद्योग में एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। सिंदरी को यह पुरस्कार मिलना पूरे धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है।

दौरे के अंत में एमडी सर ने टीम को निरंतर बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ने का मंत्र दिया।

0 Response to "सिंदरी पहुंचे हर्ल एमडी डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती, किया प्लांट का निरीक्षण, एफएआई अवार्ड पर काटा केक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4