-->
धनबाद में डॉक्टरों की तस्वीर वाले होर्डिंग-बैनर पर रोक, 21 नवंबर शाम 6 बजे तक हटाने का अल्टीमेटम

धनबाद में डॉक्टरों की तस्वीर वाले होर्डिंग-बैनर पर रोक, 21 नवंबर शाम 6 बजे तक हटाने का अल्टीमेटम





रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:धनबाद जिले के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों में अब डॉक्टरों की तस्वीर वाले होर्डिंग-बैनर नहीं दिखेंगे। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने इसको लेकर सख्त आदेश जारी कर दिया है।

क्या है आदेश?

सिविल सर्जन ने जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम तथा क्लीनिकों के प्रबंधकों व संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के होर्डिंग, बैनर और सूचना पट्ट से डॉक्टरों के व्यक्तिगत फोटो तुरंत हटा दें।

सिविल सर्जन ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत प्रचार सामग्री पर डॉक्टर का व्यक्तिगत चित्र लगाना नियमों का उल्लंघन है।

21 नवंबर शाम 6 बजे तक डेडलाइन

सभी संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों को दिनांक 21.11.2026 को संध्या 06:00 बजे तक अनिवार्य रूप से सभी होर्डिंग, बैनर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों से डॉक्टरों की तस्वीरें हटानी होंगी।

समय सीमा समाप्त होने के बाद सिविल सर्जन कार्यालय की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। टीम होर्डिंग और बैनरों की फोटोग्राफी करेगी और अनुपालन प्रतिवेदन एमसीआई को भेजेगी।

नहीं माने तो होगी कठोर कार्रवाई

सिविल सर्जन ने साफ चेतावनी दी है कि निर्देशों का कड़ाई से पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियम संगत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिले के स्वास्थ्य जगत में इस आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। कई अस्पतालों ने होर्डिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


0 Response to "धनबाद में डॉक्टरों की तस्वीर वाले होर्डिंग-बैनर पर रोक, 21 नवंबर शाम 6 बजे तक हटाने का अल्टीमेटम"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4