श्री त्रिवेणी चंद्र रॉय ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया, उपायुक्त से की मुलाकात
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Comment
साहिबगंज। श्री त्रिवेणी चंद्र रॉय ने जिले के नए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान जिले में बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई।
नए एलडीएम ने जिले में बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को समय पर बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा बैंकिंग सेवाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपेक्षा जताई।
0 Response to "श्री त्रिवेणी चंद्र रॉय ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया, उपायुक्त से की मुलाकात"
एक टिप्पणी भेजें