-->
गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, महिला सुरक्षा पर भाजपा ने उठाए सवाल

गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, महिला सुरक्षा पर भाजपा ने उठाए सवाल

हिरणपुर : गम्हरिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर हिरणपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह के निर्देश पर आयोजित राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने की।

इस मौके पर जिला मंत्री जामु मरांडी ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मामले में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में जनता का विश्वास कमजोर हुआ है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

वहीं, मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं। जब महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने की मांग की।

प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

कार्यक्रम में संथाल परगना सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामजी साहा, जिला मंत्री लक्ष्मी तुरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सेन, महामंत्री गुरुदयाल साहा, मोनू हांसदा, मंडल उपाध्यक्ष किरण कुमार मंडल, निमाई ठाकुर, मंडल मंत्री रूपा दुबे, अभिजीत मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "गम्हरिया दुष्कर्म कांड के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, महिला सुरक्षा पर भाजपा ने उठाए सवाल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4