-->
छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संभाली कमान, पांच प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संभाली कमान, पांच प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

पाकुड़ : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा सभी छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सोमवार को पाकुड़ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कालीभषान, टीनबंग्ला, साधु पोखर, शीतला मंदिर पोखर एवं रानी दिग्गी तालाब स्थित छठ घाटों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुचारू यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियां समय पर पूरी करें।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और विद्युत कनेक्शन की स्थिति का भी बारीकी से जायजा लिया। साधु पोखर में विद्युत तार नीचे होने की स्थिति सामने आने पर उन्होंने विद्युत विभाग को तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से घाटों पर लगातार साफ-सफाई कराने की जानकारी दी गई। जहां आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश भी दिया गया, ताकि छठ पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी बनी रहे।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घाटों का नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु या व्रती को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीपीओ पाकुड़, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अंचलाधिकारी पाकुड़ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संभाली कमान, पांच प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4