ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य का संदेश, दुर्गापुर विद्यालय में लगा विशेष चिकित्सा शिविर
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड के दुर्गापुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पाकुड़िया स्वास्थ्य टीम की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां दी गईं। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
शिविर में स्वच्छता, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
उन्होंने लोगों को सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इसमें पाकुड़िया स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
0 Response to "ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य का संदेश, दुर्गापुर विद्यालय में लगा विशेष चिकित्सा शिविर"
एक टिप्पणी भेजें