अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता से मिलने चांदपुर पहुंचीं उपासना मरांडी, जाना स्वास्थ्य का हाल
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Comment
महेशपुर : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने संगठन के प्रति आत्मीय जुड़ाव और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता शिवानी टुडू से मुलाकात की। महेशपुर प्रखंड की तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी शिवानी टुडू के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर उपासना मरांडी उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शिवानी टुडू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपासना मरांडी ने कहा कि झामुमो परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना संगठन की जिम्मेदारी है। संगठन का रिश्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सम्मान और पारिवारिक जुड़ाव पर आधारित है।
0 Response to "अस्वस्थ महिला कार्यकर्ता से मिलने चांदपुर पहुंचीं उपासना मरांडी, जाना स्वास्थ्य का हाल"
एक टिप्पणी भेजें