अमड़ापाड़ा में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला आयोजित, किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Comment
अमड़ापाड़ा : प्रखंड परिसर आमड़ापाड़ा में शनिवार, 28 नवंबर को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती, कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित करना था।
कर्मशाला की शुरुआत किसानों के निबंधन के साथ हुई। इसके बाद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) अजय गुप्ता ने उपस्थित किसानों का स्वागत किया और उन्हें संबोधित किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया।इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक ने आत्मा एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग की योजनाओं और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को लैम्पस-पैक्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
इसके अलावा उद्यान विभाग की योजनाओं, फसल बीमा के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उप प्रमुख, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी अपने विचार रखे।
0 Response to "अमड़ापाड़ा में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला आयोजित, किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें