-->
एसआईएस का भर्ती कैंप आयोजित, सात युवाओं ने जमा किए आवेदन

एसआईएस का भर्ती कैंप आयोजित, सात युवाओं ने जमा किए आवेदन

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (एसआईएस) की ओर से भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय, पाकुड़ के सहयोग से आयोजित इस कैंप में स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया।भर्ती कैंप के दौरान विभिन्न पदों पर रोजगार पाने के लिए कुल सात युवाओं ने अपना आवेदन जमा किया। कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

0 Response to "एसआईएस का भर्ती कैंप आयोजित, सात युवाओं ने जमा किए आवेदन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4