जयकारों और ढोल-ताशों के बीच मां काली को दी गई विदाई, बांसलोई नदी में हुआ प्रतिमा विसर्जन
सोमवार, 9 नवंबर 2026
Comment
महेशपुर: हाटपाड़ा स्थित कंकाली आश्रम में आयोजित मां काली की वार्षिक पूजा का समापन सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और उल्लास से भरा माहौल देखने को मिला। मां को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। ढोल-ताशों की गूंज के बीच भक्त नाचते-गाते और मां के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा लेकर बांसलोई नदी पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
कंकाली आश्रम में प्रत्येक वर्ष मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। यहां लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार बलि पूजा संपन्न होने के बाद संध्या समय प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए सोमवार को भी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां की प्रतिमा को विदाई दी गई।
0 Response to "जयकारों और ढोल-ताशों के बीच मां काली को दी गई विदाई, बांसलोई नदी में हुआ प्रतिमा विसर्जन"
एक टिप्पणी भेजें