मलेरिया प्रभावित गांवों में हर बुखार के मरीज की जांच अनिवार्य, स्वास्थ्यकर्मियों को मिला निर्देश
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया से अति प्रभावित गांवों में बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. मनीष सिन्हा ने सहिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एमपीडब्ल्यू) को मलेरिया के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मलेरिया प्रभावित गांवों में बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं, ताकि समय पर बीमारी की पहचान कर उचित उपचार शुरू किया जा सके।
डॉ. सिन्हा ने मलेरिया के लक्षण, जांच एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और मरीजों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।
0 Response to "मलेरिया प्रभावित गांवों में हर बुखार के मरीज की जांच अनिवार्य, स्वास्थ्यकर्मियों को मिला निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें